{"_id":"696aa6a6e9db970581089a2e","slug":"work-on-widening-the-narrow-section-on-neelkanth-marg-begins-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-880794-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नीलकंठ मार्ग पर संकरे हिस्से को चौड़ा करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नीलकंठ मार्ग पर संकरे हिस्से को चौड़ा करने का काम शुरू
Sat, 17 Jan 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी के समीप संकरे हिस्से अब जाम और दुर्घटना का कारण नहीं बनेगी। बॉटल नेक के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निवासी लंबे समय से चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे।फूलचट्टी के समीप नीलकंठ मोटर मार्ग पर बीते पांच माह से हर दिन जाम जैसी स्थिति बन रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से यहां सड़क के दोनों छोर पर होमगार्ड तैनात किए गए थे। बीते 13 अगस्त को बरसात के दौरान यहां भू स्खलन हुआ था, जिससे सड़क का आधे से अधिक हिस्सा एक ट्रक सहित गंगा में समा गया था। घटना में ट्रक चालक सहित दो लोग लापता हो गए थे। सड़क संकरी होने के कारण यहां हर दिन जाम जैसी समस्या बन रही थी। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। अब लोनिवि ने इस स्थान पर चट्टान काटकर सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नदी के छोर की तरफ सड़क मरम्मत के लायक नहीं है तो केवल ऊपरी हिस्सा ही काटकर चौड़ा किया जाएगा। ग्रामीण मनोज, सुरेंद्र बिष्ट, गजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि लंबे समय से गरुड़ चट्टी से नीलकंठ तक सड़क चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी।