{"_id":"67c75c39cd78fc4f980f3ad8","slug":"wood-recovered-from-car-and-truck-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-633660-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कार व ट्रक से लकड़ियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कार व ट्रक से लकड़ियां बरामद
Wed, 05 Mar 2025 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनि की रेती की टीम ने आगराखाल में एक कार और एक ट्रक में 75 नग काफल और दो नग बांज प्रकाष्ठ बरामद किए। वाहन चालक मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
नरेंद्र नगर रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि तीन मार्च को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध लकड़ी जा रही है, उसके साथ में एक कार भी चल रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आगराखाल के समीप पहुंची।
टीम को देखते ही कुछ लोग ट्रक और कार को छोड़कर भाग गए। वाहनों की तलाशी ली गई तो ट्रक में 71 नग काफल प्रकाष्ठ बरामद हुआ, जिसका कुल आयतन 4.86 घन मीटर है। कार में चार नग काफल और दो नग बांज प्रकाष्ठ बरामद हुआ, जिसका आयतन 0.256 घन मीटर है। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जोशी ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त किया गया है।