Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women's groups are examples of self-reliance

Rishikesh News: श्यामपुर खदरी में महिला समूह आत्मनिर्भरता की मिसाल

Mon, 24 Nov 2025 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Women's groups are examples of self-reliance
07 श्यामपुर खदरी में मशरूम उत्पादन करती समूह की महिलाए।स्रोत- समूह
- जूट उत्पाद और मशरूम से कमा रहीं 25 से 30 हजार
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्यामपुर खदरी क्षेत्र में उन्नति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। समूह की प्रमुख सदस्य शशि जैठुड़ी ने बताया कि उन्होंने अपने साथ अन्य महिलाओं को जोड़कर एक छोटा प्रोडक्शन सेंटर शुरू किया है, जहां सभी मिलकर अपनी आजीविका चला रही हैं। सेंटर में जूट बैग, पेपर फोल्डर, साइड पर्स, लैपटॉप बैग, बैंक फाइल जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। ऑर्डर के अनुसार उत्पादन होने से महिलाओं को हर महीने करीब 25 से 30 हजार रुपये तक की आय हो रही है। शशि जैठुड़ी ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया था और पिछले वर्ष से अपने छोटे से कमरे में उत्पादन भी शुरू किया। अब वह अन्य महिलाओं की मदद से अच्छी मात्रा में मशरूम तैयार कर रही हैं। इसकी बिक्री स्थानीय बाजारों और आसपास के लोगों के बीच होती है। समूह में मंजू नेगी, बीना भट्ट, अनुराधा नेगी, पुष्पा भट्ट, सरिता चौहान और अनीता रावत सहयोग कर रही हैं। महिलाएं बताती हैं कि त्योहारों के दौरान सभी मिलकर होली के लिए हर्बल रंग, राखी और दीपावली के लिए सजावटी का सामान तैयार कर बाजारों में भेजती हैं। इससे सभी की आजीविका सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed