फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women should become aware of their rights - Kusum Kandwal

महिलाएं अपने अधिकारों प्रति बने जागरूक - कुसुम कंडवाल

Tue, 13 Sep 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women should become aware of their rights - Kusum Kandwal
सोफ्ट्रोनिक सोशल वेलफेयर सोसायटी ने महिला संवाद जागरूकता और महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश रोड स्थित संस्थान में आयोजित उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसका सभी को लाभ लेना चाहिए। समाज मे छुपी हुई किसी भी प्रकार कोई बुराई हो उसको बिना किसी दबाव के सबके सामने लाने की आवश्यकता है, तभी हम एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते है।
विज्ञापन

डॉ. अंजलि वर्मा और डॉ. ममता कुंवर ने भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. अंजलि वर्मा और डॉ. ममता कुँवर को स्मृति चिन्ह भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हरविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बेलवाल, पूर्व प्रधान नीलम नेगी, कोमल देवी, रीता नेगी, फरीदा खातून, सचिव गुरजीत कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed