फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women of the group promoting self-reliant India

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा दे रही समूह की महिलाएं

Wed, 28 Jul 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women of the group promoting self-reliant India
श्यामपुर में राखियां तैयार करती विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। न्याय पंचायत श्यामपुर अंतर्गत ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ, चोपड़ाफार्म, भागीरथीपुरम, गुलजार फार्म, लक्कड़घाट की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रक्षाबंधन पर्व के आगमन पर राखियां बनाने की तैयारियां में जुटी गई हैं। हस्तनिर्मित राखियों को समूह की महिलाएं स्थानीय बाजार में बेचेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मां वैष्णवी, मां ज्वालपा, दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के मुहिम में जुट गई हैं। रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों को लेकर समूह की महिलाएं रंग बिरंगी राखियां बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन नेगी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है, बस महिलाओं को अपने हुनर दिखाने की जरूरत है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वाबलंबी व स्वदेशी वस्तुओं को भी बढ़ावा दे रही हैं। वह आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करने में लगी हुई है। समूह की ओर से बनाई गई राखियों को ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में बेचा जाएगा। जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान, विनोद चौहान, अनिल रावत, अनूप रावत, लक्ष्मण राणा, ईशा कलूड़ा, ममता राणा, मंजू पेटवाल, कमला देवी, गायत्री रावत, गीता देवी, कलावती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed