{"_id":"c9da7c5c845a0cfbd3e467a5c451457d","slug":"women-dead-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वहारानगर कालेकी ढाल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचेतावस्था में देखकर आनन-फानन में महिला के पति ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में महिला के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। कोतवाली पुलिस इसे प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर आत्महत्या करना बता रही है। कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक हेमलता ने बताया कि मिथलेश (25) पत्नी बलवीर निवासी सर्वहारा नगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला के गले में काला निशान बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत फंदे से लटकने से हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी। महिला के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं, उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन