फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Woman's body found in a ditch on Neelkanth Marg

नीलकंठ मार्ग पर खाई में मिला महिला का शव

Mon, 02 May 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in a ditch on Neelkanth Marg
लक्ष्मणझूला पुलिस को नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग पर खैरखाल के पास खाई में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि सोमवार दोपहर को पुलिस को नीलकंठ महादेव मार्ग पर खैरखाल के पास खाई में एक शव मिलने की सूचना मिली। शव करीब 20 मीटर गहरी खाई में नीचे पड़ा था। एसडीआरएफ और जिला मुख्यालय से आई फोरेंसिक टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया। थाना निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शव पर महिला के कपड़े थे। महिला की उम्र करीब 45 से 50 के आसपास लग रही है। उन्होंने बताया कि शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया। आसपास के जिलों के थानों चौकियों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों जानकारी लग पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed