फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Woman injured in leopard attack in Devrana village

Rishikesh News: देवराना गांव में गुलदार के हमले से महिला घायल

Tue, 21 Jul 2026 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 21 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in leopard attack in Devrana village
विकासखंड के देवराना गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे गुलदार के हमले से एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


देवराना निवासी उर्मिला देवी (48) पत्नी किशन सिंह पंवार पशुओं को जंगल से चराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गुलदार ने उनकी बकरी पर झपटा मारा। बकरी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पर उर्मिला देवी गुलदार के नाखूनों से घायल हो गईं। यह घटना उनके घर के समीप खेतों में हुई।
महिला की चीख सुनकर साथी महिलाओं ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी यमकेश्वर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण मुकेश देवरानी ने कहा कि क्षेत्र में गुलदारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सुबह-शाम बंद पड़े मकानों की छत और छज्जों पर भी गुलदार बैठे दिखाई देते हैं। वहीं करीब 15 दिन पहले बड़ोली, आवई, ठांगर, ठींगाबांज क्षेत्र में वन विभाग की ओर से कैमरे लगाए गए थे, लेकिन अभी तक कैमरे में गुलदार कैद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वन्य जीवों का आतंक, प्रधान ने दी आंदोलन की चेतावनी
देवराना और कचुंडा गांव में भालू, गुलदार, बाघ और हाथी का आतंक लगातार बना हुआ है। ग्राम प्रधान ताछला सोहनलाल अमोली ने कहा कि मानव-वन्य जीव संघर्ष कम करने के लिए बीडीसी बैठकों और पत्रों के माध्यम से वन विभाग व वन मंत्री को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन वन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।


---
-देवराना गांव में टीम भेजकर फायरिंग कराई गई है। क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। लोगों से सुबह-शाम जंगल में अकेले न जाने की अपील की गई है। कैमरे में फुटेज आने के बाद ही पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। मुआवजे के लिए कार्रवाई की जा रही है। - अनुराग जोशी रेंजर, लालढांग रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed