{"_id":"6944679e8499f8d55b05c0d3","slug":"woman-injured-in-bear-attack-in-gadul-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-859781-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गडूल में भालू के हमले से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गडूल में भालू के हमले से महिला घायल
Fri, 19 Dec 2025 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट में भर्ती घायल सुशीला भंडारी: संवाद
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दूरस्थ गांव गडूल के केमठ तोक (सौढ) की एक महिला भालू के हमले से गंभीर घायल हो गई। महिला घर के समीप ही खेत में चारापत्ती के लिए गई थी। महिला को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढे चार बजे सुशीला भंडारी (43) पत्नी रघुवीर भंडारी अपने घर से कुछ दूरी पर थानो वन रेंज के अंतर्गत भोगपुर कक्ष संख्या पांच के नजदीक अपने खेत में पशुओं के लिए चारापत्ती लेने गई थी।इसी दौरान भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला को जौलीग्रांट अस्पताल लाया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। वहीं, सूचना पाकर गडूल क्षेत्र के ग्रामीण और वन विभाग की टीम जौलीग्रांट अस्पताल पहुंची। गडूल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने कहा कि केमठ और सौढ इलाका टिहरी जनपद से लगा हुआ है। जहां पिछले कुछ दिनों से भालू दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और घायल महिला को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। महिला के पति रघुवीर भंडारी श्रमिक हैं जो अपने काम पर गए हुए थे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से महिला को जौलीग्रांट पहुंचाया। पास में है बांज का घना जंगल : केमठ और सौढ गांव टिहरी जिले की सीमा से लगा हुआ है। वन विभाग का कहना है कि पास में ही बांज का घना जंगल भी है। जिसमें भालू रहते हैं। बांज के बीज भालू काफी पसंद करते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल या खेतों में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन