फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Will vote for the one who will solve the problem of water logging

जो प्रत्याशी करेगा पानी की निकासी, उसी को मिलेगा वोट

Sun, 30 Jan 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Will vote for the one who will solve the problem of water logging
04 हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी के समीप बारिश के पानी से सड़क किनारे हुआ कीचड़। - फोटो : RISHIKESH
हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप जलभराव स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पानी की निकासी नहीं होने से परशुराम चौक से लेकर पुरानी चुंगी, हरिद्वार रोड स्थित भारद्वाज हॉस्पिटल के समीप कोयलघाटी तक पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है। कई विधानसभा चुनाव बीत गए, लेकिन जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश में लोगों को जलमग्न सड़कों पर आवाजाही करनी पड़ती है। बरसात के दौरान आसपास क्षेत्र में सीवर भी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगता है, जिससे सारी गंदगी आसपास लोगों के दुकानों के अंदर घुस जाती है। इस बार स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मन बना लिया है कि वे उसी प्रत्याशी को अपना मत देंगे, जो जलभराव की समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन

बरसात के समय पुरानी चुंगी पर चलना मुसीबत बन जाता है। नाली निर्माण और पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को बहुत परेशानी होती है। इस बार हम उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो जलभराव की समस्या का समाधान करने की जिम्मेदारी लेगा। - राजीव शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

कई विधानसभा चुनाव बीत गए हैं, लेकिन अभी तक शहर में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बार उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो इस परेशानी को दूर करेगा। -संजय कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की समस्या को देखकर तो लग रहा था कि इस बार किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दूंगा, लेकिन वोट हमारा मूल अधिकार है। हम अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे। मेरा वोट उसी प्रत्याशी को जाएगा, जो जनता के बीच में रहकर समस्या का समाधान करने का वादा करेगा। -कृष्णलाल, स्थानीय निवासी

कई दशक बीत गए हैं, लेकिन आज तक पुरानी चुंगी में जलभराव की समस्या जस की तस है। जो भी प्रत्याशी चुनाव जीते वह व्यापारियों की समस्या जरूर सुने। -अमित कश्यप, स्थानीय व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed