{"_id":"586028394f1c1b8640eeb623","slug":"weather-lee-side-increased-after-light-showers-chill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, हल्की बौछारों के बाद बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, हल्की बौछारों के बाद बढ़ी ठिठुरन
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Mon, 26 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में हुई बारिश से बचते पर्यटक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से बारिश न होने से किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। क्रिसमस पर इंद्रदेव भी मेहरबान हो गए। बारिश होने के बाद जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई वहीं तीर्थ नगरी क्षेत्र का माहौल भी खुशनुमा हो गया। हालांकि हल्की बौछारों के बाद ठिठुरन बढ़ गई, और लोग गर्म कपड़ों में पैक नजर आए।
विज्ञापन
तीर्थ नगरी के लिए रविवार का काफी सुहावना रहा। सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद पड़ने लगीं। बौछारों के बीच सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आई तो ठिठुरन के चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
तीर्थ नगरी में सुबह दस बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था जो शाम पांच बजे दो डिग्री घट गया। हालांकि किसान बारिश और ठंड को खेती के लिए मुफीद बता रहे हैं। किसान वीर सिंह गुसाईं का कहना है कि यह बारिश गेहूं की पैदावार बढ़ाने और अन्य फसलों के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन