फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Waterlogging: Mayor is giving orders, officers are resting

जलभराव : मेयर दे रहीं आदेश, अधिकारी फरमा रहे आराम

Tue, 20 Jul 2021 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging: Mayor is giving orders, officers are resting
तेज बारिश के चलते हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी तिराहे पर जलभराव। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मेयर के आदेशों को नगर निगम के अफसर नहीं मान रहे हैं। पुरानी चुंगी पर जलभराव की सूचना के बाद मेयर तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन कोई अधिकारी और इंजीनियर मौके पर नहीं आया। पुरानी चुंगी पर जलभराव होने से नगर निगम की नाला सफाई की हकीकत भी सामने आ गई। सफाई कर्मचारियों ने जैसे-तैसे नाली को खोला जब जाकर कुछ पानी कम हो पाया।
विज्ञापन

मई में नाले की सफाई को लेकर बैठक की जाती है, इसके लिए नगर निगम की ओर से बड़े नालों की सफाई की योजना बनाई जाती है। अधिकारी भी व्यवस्था शत प्रतिशत दुरुस्त करने का दम भरते हैं। बैठक के बाद नालों की सफाई कैसे हुई इसकी हकीकत सोमवार को सामने आ गई। गंगानगर की ओर से आने वाले पानी पुरानी चुंगी पर एकत्रित होने से यहां पर हाईवे पर करीब दो फुट तक जलभराव हो गया। जलभराव के कारण इस पानी में कई वाहन खराब हो गए। इन वाहनों को दूसरे वाहनों से खींचा गया। जलभराव की सूचना के बाद मेयर अनीता ममगाईं पुरानी चुंगी पर पहुंची, मेयर के आदेश देने के बाद भी मुख्य नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, ईई और जेई मौके पर नहीं पहुंचे। मेयर सफाई कर्मचारियों को निर्देेश देकर वापस आ गईं। उसके बाद सफाई कर्मचारियों नाले में फंसे कूड़े को हटाया, तब पुरानी चुंगी से पानी कुछ कम हो पाया।
विज्ञापन

नाली पर अतिक्रमण, सड़कों पर बह रहा पानी
पुरानी चुंगी से कोयलघाटी, डिग्री कॉलेज की दीवार से सटकर नाला काली की ढाल में रंभा नदी में गिरता था। कुछ समय पहले नाले पर अतिक्रमण होने और नालियों के ऊपर दुकानें बनने से नाली को मिट्टी से भरकर पाट दिया गया। तब से गंगानगर की ओर से पुरानी चुंगी पर आने वाले बरसाती पानी रोड पर एकत्रित हो जाता है, आगे जाते वक्त साईं घाट रोड के सामने यह पानी भू कटाव कर देता है यहां पर हो रहे भू-कटाव का नगर निगम स्थाई इंतजाम नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियों की जगह देहरादून रोड पर बह रहा बरसाती पानी
देहरादून रोड की नालियां संकरी होने से जरा सी बारिश में यह नालियां ओवरफ्लो हो जाती है। नालियों के ओवरफ्लो होने से बरसाती पानी नालियों की जगह सड़क पर बहता रहता है। नालियों को चौड़ी करने, सड़क पर बहने वाले बरसाती पानी से निजात पाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की जा रही है। सड़क किनारे जहां पर नए निर्माण हो रहे हैं वहां पर नालियों के ऊंचा होने से पानी सड़क पर बहता है।

कोट-
मुख्य नगर आयुक्त बाहर गए हैं। जब तक मैं पुरानी चुंगी पर पहुंचता तब तक सफाई कर्मियों ने पानी की निकासी कर दी थी।
- विनोद लाल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश

तेज बारिश के चलते हरिद्वार रोड मंडी के समीप जलभराव।

तेज बारिश के चलते हरिद्वार रोड मंडी के समीप जलभराव।- फोटो : RISHIKESH

तेज बारिश के चलते हरिद्वार रोड स्थित कोयलघाटी के समीप के सड़क पर बह रहा पानी।

तेज बारिश के चलते हरिद्वार रोड स्थित कोयलघाटी के समीप के सड़क पर बह रहा पानी।- फोटो : RISHIKESH

तेज बारिश के चलते पुरानी चुंगी में जल भराव का निरीक्षण करतीं मेयर अनीता ममगाईं।

तेज बारिश के चलते पुरानी चुंगी में जल भराव का निरीक्षण करतीं मेयर अनीता ममगाईं।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed