फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Waterlogging in many places in the city due to rain

बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, निगम की खुली पोल

Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many places in the city due to rain
चौदह बीघा में झमाझम बारिश से हुआ जल भराव। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ढाई घंटे की झमझम बारिश से ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से शहर में कई जगह जल भराव हो गया। हाल यह था कि सड़के भी तालाब में तब्दील हो गई। मेयर के घर आगे की गली भी पानी से लबालब भर गई।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे योगनगरी में झममाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में नालों और नालियों से ओवरफ्लो होकर बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। देहरादून रोड पर व्यापार सभा के सामने, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गेट के सामने, राजकीय अस्पताल के गेट के सामने, रेलवे रोड पर स्टेट बैंक के आगे, इंदरलोक होटल के आगे, आईएसबीटी में पानी नालियों की बजाय सड़कों पर बहता रहा। डॉ.यूपी गुप्ता वाली गली, देहरादून रोड तिराहा, पुरानी चुंगी, चंद्रेश्वर नगर, त्रिवेेणीघाट तिराहा बरसाती पानी जमा हो गया। गालियों में पानी भरने के कारण लोगों को पानी के बीच में ही चलकर आवाजाही करनी पड़ी। जहां लोगों और दुकानदारों ने अपनी दुकानों की नालियों के ऊपर आगे स्लैब डाल रखे थे, वहां जल भराव अधिक हुआ। असल में नालियों के अंदर सिल्ट जमने से पानी सड़कों पर आ जाता है।
विज्ञापन

शहर में जहां-जहां पर दुकानों और अन्य संस्थानों के आगे पक्के स्लैब डाल रखे हैं, उसे चिह्नित किया जाएगा। जल्द ही मुख्य नगर आयुक्त से वार्ता कर घरों दुकानों के आगे के स्लैब ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एलमदास, सहायक नगर आयुक्त, ऋषिकेश

 हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी पर झमाझम बारिश से पानी से लबालब हुई सड़क।

हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी पर झमाझम बारिश से पानी से लबालब हुई सड़क।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed