फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Water police increased patrolling on sensitive Ganga ghats

Rishikesh News: जल पुलिस ने संवेदनशील गंगा घाटों पर बढ़ाई गश्त

Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water police increased patrolling on sensitive Ganga ghats
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील घाटों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दो टीमों का गठन कर इन घाटों पर लगातार गश्त की जा ही है। लाउडस्पीकर से चेतावनी देकर पर्यटकों को इन घाटों पर जाने से रोका जा रहा है। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में गंगा के किनारे कई घाट दुर्घटना के लिए काफी संवेदनशील हैं। यहां विगत तीन माह में करीब छह लोग पांव फिसलने, सेल्फी लेने व नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसे देखते हुए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास शुरु करने के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने बताया कि पुलिस टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित घाटों पर यात्रियों और पर्यटकों को लाउडहेलर के माध्यम से आगाह कर ऐसे तटों पर आवाजाही न करने की अपील कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed