{"_id":"6a79d9b8d29534e5000b649c","slug":"water-level-of-chandrabhaga-river-rises-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-144925-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा
Mon, 10 Aug 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा
ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार रात से हो रही बारिश के कारण नरेंद्रनगर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के कारण चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यदि बारिश तेज होती है आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। पिछले साल सितंबर में बारिश के कारण चंद्रभागा नदी ऊफान पर आ गई थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से चौदहबीघा राजीवनगर की ओर तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया था। भले ही बाद में सिंचाई विभाग ने क्षतिग्रस्त हुए तटबंध का अस्थायी तौर ठीक कर दिया था लेेकिन स्थायी इंतजाम नहीं किए। वहीं चौदहबीघा में बंधे पर बने पुल के नीचे रामलीला मैदान से सटकर मलबा एकत्रित हो गया था लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से यह मलबा नहीं हटाया गया। यदि चंद्रभागा नदी इस बार ऊफान पर आती है तो इंद्रमणि बडोनी चौक के पास बने पुल के ऊपर से इस बार भी पानी गुजर सकता है।