फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Water getting wasted due to bad taps and leakages

खराब टोंटियों और लीकेज बर्बाद हो रहा अमुल्य पानी

Wed, 23 Mar 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water getting wasted due to bad taps and leakages
विश्व जल दिवस पर तीर्थनगरी में पानी की बर्बादी की तस्वीर जलसंस्थान को जमीनी हकीकत दिखा रही है। शहर और उससे सटे क्षेत्र में कई सार्वजनिक प्याऊ और नल पोस्ट की टोंटियां खराब होने से सैकड़ों लीटर पानी रोज जाया हो रहा है। कहीं विभाग ने टोंटियों को बदलने की बजाय स्टैंड पोस्ट पर सीधा डाट ही ठोक दिए हैं। हाल यह है कि एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों और पर्यटकों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने आईएसबीटी में टिहरी बस स्टैंड पर एक छोटा सा टैंक बना रखा है, लेकिन इस टैंक पर लगी तीन टोंटियों में से एक टोंटी खराब है, लेकिन टोंटी को कोई ठीक करने वाला नहीं है। यही नहीं, शहर में चंद्रभागा पुल के पास, गंगानगर, सोमेश्वर नगर, शांतिनगर, बनखंडी, सर्वहारा नगर और चंद्रेश्वर नगर आदि स्थानों पर दर्जनों लीकेज से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। कहने के लिए जल संस्थान ऋषिकेेश के पास तीन-तीन प्लंबर हैं, लेकिन वे नया कनेक्शन जोड़ने के लिए नहीं जाते हैं। अधिकारियों की मानें तो तीन प्लंबरों में से एक प्लंबर को राजस्व वसूली में लगाया गया है। ऐसे में दो प्लंबर दिनभर खाली बैठते हैं, जबकि उन्हें विभाग की ओर से क्षेत्र बांटे गए हैं। वहीं स्वर्गाश्रम क्षेत्र में लक्ष्मणझूला थाने के पास यात्रियों के पानी पीने के लिए प्याऊ बनाकर रखा है, लेकिन इस पर भी पानी नहीं आ रहा है। इसी प्याऊ से पार्किंग की ओर से करीब 50 मीटर की दूरी पर जल संस्थान की ओर से स्टैंड पोस्ट बना रखा है, लेकिन इस स्टैंड पोस्ट पर प्लग लगाकर इसे बंद कर दिया गया है। लक्ष्मणझूला में जल संस्थान की पानी की टंकी को टैंकर से भरा जाता है, लेकिन यहां भी कभी कभार ही टैंक को भरा जाता है, जिससे यात्रियों को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में जहां-जहां पर टोंटी खराब हैं, वहां पर नई टोंटियां लगाई जाएंगी। यदि कहीं पर लीकेज हो रहा हो तो उसे भी ठीक कराया जाएगा।
-बीरेंद्र राणा, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed