फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wandering couple reached Yoganagari in a camper van from Switzerland

Rishikesh News: स्विट्जरलैंड से कैंपर वैन में सवार होकर योगनगरी पहुंचा घुमक्कड़ दंपती

Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wandering couple reached Yoganagari in a camper van from Switzerland
स्विट्जरलैंड के दंपती को घुमक्कड़ी का एक शौक चढ़ा कि वह कैंपर वैन में सवार होकर भारत पहुंच गए। भारत के विभिन्न प्रांतों में घूमने के बाद दंपती अब उत्तराखंड की हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचा है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को मुनि की रेती पहुंचे दंपती डेनियल और मरलेन ने बताया कि उन्हें घूमने का बहुत शौक हैं। ऐतिहासिक स्थानों पर घूमना और वहां की चीजों को नजदीकी से देखना, लोगों से मिलना, उनकी संस्कृति को सीखने का एक अलग ही आनंद देता है। उन्होंने कहा वह स्विट्जरलैंड से अपने कैंपर वैन में तीन साल पहले निकले हैं। दुनिया के हसीन वादियों और उनकी संस्कृति को मन में संजोना और उनको देखकर सीखना मन को शांति मिलती है। नेपाल की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाने के बाद वह भारत आए हैं। तीन महीने अमृतसर और बाघा बाॅर्डर पर रहने के बाद अब ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां की हसीन वादियों के साथ वह योग, मेडिटेशन, ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यहां करीब चार सप्ताह रुकेंगे। उन्होंने बताया कि उनको भी नहीं पता की उनकी घुमक्कड़ी यात्रा कब समाप्त होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed