फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Volunteers presented cultural programs

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एनएसएस शिविर का समापन

Fri, 11 Mar 2022 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Volunteers presented cultural programs
पब्लिक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। इस मौके पर लोगों को समाज के लिए किए कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पब्लिक इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर के समापन पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई। खुशी गुजराल ने एनएसएस का गीत प्रस्तुत किया। समापन पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि एनएसएस छात्रों को समाज की बेहतरी के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर से छात्र-छात्राओं को कुछ नया सीखने को मिलता है। कार्यक्रम अधिकारी विवेक बधानी ने आवासीय शिविर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समापन पर उपप्रधानाचार्य नरेश वर्मा, नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा, व्यवसायी प्रवीण गुप्ता, हरीश चंद वर्मा, वेदप्रकाश धीमान, अश्वनी गुप्ता, जेपी चमोली, डीएस कंडारी, श्रीपाल और सुदेश सहगल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed