फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers sitting on dharna when houses collapsed

मकान ध्वस्त हुए तो धरने पर बैठे ग्रामीण

Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on dharna when houses collapsed
ऋषिकेश। शिवपुरी के बवाणी गांव के बडल तोक में टिहरी जिला प्रशासन ने छह मकान ध्वस्त कर दिए। इस जमीन पर शिवपुरी रेलवे स्टेशन बनेगा। टिहरी जिला प्रशासन द्वारा इस जमीन का पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। मकानों को ध्वस्त करने के विरोध में लोगों ने मौके पर धरना शुरू कर दिया। प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने पर लोग ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

नरेेंद्रनगर ब्लॉक के बवाणी गांव के बडल तोक में शिवपुरी रेलवे स्टेशन बन रहा है। यह गांव शिवपुरी बाजार से करीब डेढ़ किमी अंदर है। जिस जगह पर 10 मकान थे, वहां पर रेलवे स्टेशन बनना प्रस्तावित है। रेल विकास निगम के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओपी मालगुडी ने बताया कि रेलवे की ओर से 10 मकान स्वामियों केे पूर्व में मुआवजा दिया जा चुका था। चार परिवार मकान खाली कर दूसरी जगह चले थे, छह परिवारों को टिहरी जिला प्रशासन द्वारा तीन बार नोटिस भेजने के बाद भी अपने मकान खाली नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे टिहरी प्रशासन की ओर से एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी के नेेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ छह मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के विरोध में वह लोग धरने पर बैठ गए। उन्हें एसडीएम द्वारा समझाने पर वह मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र चमोली, थानाध्यक्ष मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी आदि थे।
बवाणी गांव के बडल तोक में छह परिवार मुआवजा मिलने के बाद भी मकान खाली नहीं कर रहे थे। रेल विकास निगम के अधिकारी जमीन को खाली कराने की मांग कर रहे थे, बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल की मदद से छह मकानों को ध्वस्त कर दिया। जो लोग धरना दे रहे थे प्रशासन द्वारा उन्हें टेंट और खाने का सामान दिया गया। उन्होंने धरना खत्म कर दिया।
- देवेंद्र नेगी, एसडीएम नरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed