फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers protested against the water department

Rishikesh News: हरिपुरकलां के ग्रामीणों ने किया जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 06 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the water department
हरिपुरकलां मे जलसंस्थान के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत संवाद।
हरिपुरकलां में लंबे समय से खोदकर छोड़ दी गई सीवर लाइन के मरम्मत का कार्य अधर में लटका हुआ है। जगह-जगह जल भराव की स्थिति हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर विभाग का पुतला फूंका। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि हरिपुरकलां में कई महीनों से सीवर लाइन बिछाए जाने के नाम पर सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। अभी तक मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है। जगह-जगह जल भराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं सीवर लाइन निर्माण कार्य को लेकर गुणवत्ता का भी अभाव चल रहा है। सीवर लाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदार की ओर से पूरे गांव की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। पेयजल लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। बदहाल सड़कों के चलते लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है और जल संस्थान के अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान सविता शर्मा, विक्रांत भारद्वाज, प्रीति बहुखंडी, सीमा कोठारी, प्रेमलाल शर्मा, अनिल बहुखंडी, मोहित शर्मा, हिमांशु सिलस्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed