{"_id":"627022ae53578f4c8362e7e7","slug":"villagers-oppose-mining-in-saung-river-rishikesh-news-drn410669683","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया सौंग नदी में खनन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया सौंग नदी में खनन का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विकास निगम की ओर से सौंग नदी कालूवाला क्षेत्र में खनन शुरू कराने को लेकर सोमवार को हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों ने नदी में प्रस्तावित खनन का विरोध किया। कहा कि खनन से क्षेत्र का जलस्तर कम हो रहा है। जिससे ग्रामीणों के लिए परेशानियां खड़ी हो रही हैं।
सोमवार को कालूवाला में एडीएम शिवकुमार बनवाल की मौजूदगी में कालूवाला सौंग नदी में खनन शुरू कराने को लेकर जनसुनवाई की गई। कालूवाला ग्राम प्रधान पंकज रावत ने बताया कि कालूवाला सौंग नदी में खनन होने से पेयजल और सिंचाई की समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लिखित रूप में प्रस्तावित खनन का विरोध किया है। ग्राम प्रधान पंकज रावत ने बताया कि अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की आपत्ति को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह, पूर्व सदस्य डबल सिंह भंडारी, माजरी ग्रांट प्रधान अनिल पाल,उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा के अलावा वन विकास निगम के आकाश वर्मा और आन सिंह कांदली, ताजेन्द्र सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, शिव सिंह कृषाली, धर्म सिंह, कुंवर सिंह, उम्मेद सिंह बिष्ट, रमेश राठौर, जयप्रकाश पाल, पुष्पा पुंडीर, सुषमा राठौर और आशीष मनवाल आदि मौजूद थे।