फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers have started becoming vocal against stone crushers

Rishikesh News: स्टोन क्रशर के खिलाफ मुखर होने लगे हैं ग्रामीण

Sat, 03 Feb 2024 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers have started becoming vocal against stone crushers
माजरी ग्रांट में निर्माणाधीन स्टोन क्रशर के विरोध में ग्रामीण मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने डीएम सोनिका को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि स्टोन क्रशर निर्माण रोका नहीं गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन




शुक्रवार को माजरी ग्रांट के ग्राम प्रधान अनिल पाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने देहरादून पहुंच डीएम कार्यालय में माजरी ग्रांट के रेशममाजरी वार्ड 13 में निर्माणाधीन स्टोन क्रशर के विरोध में शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माणाधीन स्टोन क्रशर जाखन नदी से बहुत नजदीक है। समीप में काफी बड़ी आबादी भी है। जहां पर मंदिर और गुरुद्वारा के अलावा विद्यालय भी है।
विज्ञापन


गांव के लोग इस क्षेत्र में साग सब्जी आदि का उत्पादन कर अपना परिवार चलाते हैं। नदी किनारे मोक्षधाम के समीप क्रशर लगाया जा रहा है। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्राम प्रधान अनिल पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि माजरी ग्रांट की खुली बैठक में भी स्टोन क्रशर का विरोध किया जा चुका है। कहा कि जल्द स्टोन क्रशर पर रोक नहीं लगाई गई तो ग्रामीण इसके विरोध में बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। इस दौरान नरेन्द्र खरोला, राधेश्याम, यशपाल सिंह, सौरभ पंवार, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed