फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers burnt mayor's effigy in protest against garbage plant in Lalpani

Rishikesh News: लालपानी में कूड़ा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने फूंका मेयर का पुतला

Sat, 29 Apr 2023 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers burnt mayor's effigy in protest against garbage plant in Lalpani
ऋषिकेश। लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण का विरोध ग्रामीणों ने तेज कर दिया है। ग्रामीणों ने गुमानीवाला के अमित ग्राम स्थित शहीद स्मारक के समीप विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रखा। यहां लोगों ने मेयर अनीता ममगाईं का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

मालूम हो कि स्थानीय लोग यह धरना 240 दिन से दे रहे हैं। इनकी मांग है कि लालपानी बीट में ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से लोगों में बीमारियां फैलेंगी क्योंकि यह प्रस्तावित ग्राउंड आबादी क्षेत्र के बिल्कुल नजदीक है। आंदोलित ग्रामीणों ने कहा कि बीते बुधवार को मेयर ने नगर निगम सहित पुलिस प्रशासन की आपातकालीन बैठक बुलाई थी। उसमें उन्होंने हमारी होने वाली घोर समस्याओं को बिना महसूस किए ही निर्णय ले लिया कि सोमवार से लालपानी में कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस निर्णय का संघर्ष समिति पुरजोर विरोध करती है और करती रहेगी।
विज्ञापन

‘मेयर ने कैबिनेट मंत्री का भी कहना नहीं माना’
पुतला दहन कर रहे लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले शहरी विकास मंत्री ने निगम प्रशासन को लालपानी बीट में प्लांट के लिए अन्य स्थान के चयन के लिए निर्देशित किया था। लोगों ने आरोप लगाया कि मेयर ने कैबिनेट मंत्री का कहना नहीं माना और 35 हजार की आबादी को बीमारियों के मुंह में धकेलने को तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘नए प्लांट का विरोध नहीं पर दूर बनाएं’
ग्रामीणों ने कहा कि वे गोविंदनगर स्थित कूड़ाघर को हटाने और नया प्लांट बनाने के विरोध में नहीं हैं। इसी नए प्लांट को आबादी क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर बनाया जाए। साथ ही कूड़ाघर के वाहनों का रास्ता जंगलात रोड की ओर से परिवर्तित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हमारा आंदोलन उग्र होता जाएगा। प्रदर्शन स्थल पर मानवेंद्र कंडारी, पुरुषोत्तम बडोनी, रणजीत थापा, ग्राम प्रधान दीपिका व्यास, लाल बोहरा, धर्म क्षेत्री, राजेंद्र गुनसोला, नीतू आदि मौजूद थे।
----------



निगम के पास नहीं है कोई दूसरा विकल्प

कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण के लिए नगर निगम के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। नगर आयुक्त राहुल कुुमार गोयल ने कहा कि प्लांट यहां बनाया जाना तय है। इसके लिए शासन से स्वीकृति भी मिल चुकी है। विरोध को देखते हुए प्लांट को पांच किमी आगे खिसकाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने निरस्त कर दिया है।




लोगों से बोलीं मेयर अनीता ममगाईं
मेयर अनीता ममगाईं ने पुतला दहन पर कहा है कि अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए जो भूमि तलाशी होगी, सोच-समझकर ही निर्णय लिया होगा। अब तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी है कि हम 40 साल पुराने कूड़े के पहाड़ को भी निस्तारित कर सकते हैं। ठेकेेदार की धीमी कार्रवाई से यह नहीं हो पा रहा है। इसके लिए ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने या उसे ब्लैक लिस्ट करने के लिए मैंने कह दिया है। जो लोग आंदोलन कर रहे हैं उन्हें गुमराह किया जा रहा है। वहां डंपिंग जोन नहीं बल्कि कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जा रहा है। केंद्र के चारों ओर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। सभी मानकों को पालन किया जाएगा, जिससे किसी भी तरह की बीमारी फैलने की आशंका नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed