फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vigilance team of Energy Corporation irrigated

ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने सिंचाई विभाग की बैराज कॉलोनी में छापा मारा

Thu, 21 Jan 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team of Energy Corporation irrigated
बैराज कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद केबल को काटकर अलग करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बिजली चोरी होने की सूचना पर देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बैराज स्थित सिंचाई विभाग की आवासीय कॉलोनी में छापा मारा। इस दौरान करीब 10 सरकारी क्वार्टरों में बिजली चोरी पकड़ में आई। टीम की ओर से संबंधित क्वार्टरों की केबल जब्त कर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को ऋषिकेश स्थित सिंचाई विभाग की बैराज कॉलोनी में बिजली चोरी होने की सूचना मिल रही थी, बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे विजिलेंस टीम ने बैराज स्थित ए-10 क्वार्टर नंबर सबसे पहले छापा मारा। यह क्वार्टर यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता के क्वार्टर के पास में था। र्क्वाटर संख्या ए-10 सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता के नाम लिखा था। इस क्वार्टर पर जो बिजली आपूर्ति हो रही थी, इससे सटे मकान (ईई का नहीं) के बिजली के केबल पर मीटर से पहले कट मारकर आ रही थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने एक के बाद एक 10 सरकारी क्वार्टरों में छापा मारा। जिन क्वार्टरों में छापा मारा, उनमें ऊर्जा निगम, यूजेवीएनएल, सिंचाई विभाग और टीएचडीसी के कर्मचारी रह रहे हैं। कुछ मकानों पर बाहरी लोगों का कब्जा भी है। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ प्रवीण सिंह, जेई बैराज क्षेत्र श्यामसुंदर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के सात कर्मचारियों को बचा लिया
जब कार्रवाई हुई, उसके बाद कार्रवाई में शामिल कर्मचारियों का कहना था विजिलेंस ने 17 सरकारी क्वार्टरों में छापा मारा है। लेकिन शाम होते-होते जब ऊर्जा निगम की ओर से कार्रवाई की जानकारी दी गई तो उनमें से 17 में 10 क्वार्टरों में छापा मारने और 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि ऊर्जा निगम ने अपने सात कर्मचारियों को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारी करते रहे फोन
बैराज कॉलोनी में यूपीसीएल के क्वार्टरों पर कुछ ऐसे कर्मचारी भी रह रहे हैं, जो उपनल या फिर स्वयं सहायता समूह से लगे हैं। कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो ऊर्जा निगम के बड़े अफसरों की कोठी में काम करते हैं, जब विजिलेंस ने कार्रवाई की तो उन कर्मचारियों के क्वार्टर के घर की भी केबल काटी गई। इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी अपने अधीनस्थों को फलां नंबर की केबल जोड़ना, फलां नंबर की केबल सील करने आदि के लिए फोन करते रहे।
बैराज कॉलोनी के डी क्लस्टर में हो रही बिजली चोरी
बैराज के डी क्लस्टर में भी बिजली चोरी हो रही है। बताया जा रहा है कि यहां भी कई लोगों ने बिजली के केबल पर कट मार रखे हैं। उनके घर में वाशिंग मशीन, फ्रीज, टीवी, हीटर, इंडक्शन चल रहा है। जबकि दो माह का बिजली का करीब 50 यूनिट का ही आ रहा है। इस तरह के चोरी करने वाले लोग ऊर्जा निगम के कर्मचारी, यूजेवीएनएल के कर्मचारी और बड़े अधिकारियों का आदमी होने े कारण स्थानीय स्तर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।
शिवाजीनगर में भी जल्द छापे मारेगी विजिलेंस की टीम
शिवाजीनगर में भी कुछ लोगों के घरों में बिजली चोरी होने की सूचना ऊर्जा निगम की विजिलेंस को मिली थी। लेकिन बैराज कॉलोनी में एक साथ बड़ी कार्रवाई करने पर विजिलेंस की टीम शिवाजीनगर में छापे मारने के लिए नहीं जा पाई। बताया जा रहा है कि यहां कुछ लोगों केबल से पहले कट मार रखे हैं तो कुछ ने मीटर पर शंट लगाया हुआ है, उनका औसत बिल भी खपत के मुताबिक कम आ रहा है।

कोट-
विजिलेंस की टीम ने बैराज स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी पर बिजली चोरी होने की सूचना पर छापामारा। 10 सरकारी क्वार्टरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजली चोरी करने वालों के नाम शुक्रवार को सार्वजनिक किए जाएंगे।
- प्रवीण सिंह, उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed