फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vehicles will go through a new flyover in Lachhiwala from today

आज से लच्छीवाला में नए फ्लाईओवर से गुजरेंगे वाहन

Sun, 20 Dec 2020 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will go through a new flyover in Lachhiwala from today
लच्छीवाला फ्लाईओवर तैयार, आज से वाहन भरेंगे फर्राटा - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यातायात के लिए रविवार से लच्छीवाला फ्लाईओवर वायाडक्ट से एक लाइन यातायात शुरू कर दिया जाएगा। दून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यातायात की तीन किमी की दूरी कम हो जाएगी। कार्यदायी संस्था ने दोपहर से यातायात का ट्रायल शुरू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर से नया मार्ग आज से ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। हाईवे निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था एटलस ने लच्छीवाला फ्लाईओवर से भानियावाला तक नया हाईवे तैयार कर लिया है। हाईवे में 300 मीटर का पुल लच्छीवाला ओवरब्रिज से जोड़ा गया है। भानियावाला में भी एक 300 मीटर का पुल और 50 मीटर का अंडरपास तैयार किया गया है। शनिवार को कार्यदायी संस्था ने देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यातायात के लिए एक लाइन को पूरी तरह से व्यवस्थित कर लिया। दून से आने वाला ट्रैफिक सीधे वायाडक्ट से होता हुआ भानियावाला पहुंचेगा। ट्रायल एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद दोनो लाइनों पर यातायात शुरू करने पर काम होगा। ट्रायल के चलते अभी हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाला यातायात अभी वाया डोईवाला से होकर ही आएगा।
विज्ञापन

कोट:
देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर वायाडक्ट से पुलों को जोड़ दिया गया है। रविवार आज दोपहर से ट्रायल के तौर पर देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यातायात को शुरू कराया जाएगा। ट्रायल के लिए फिलहाल हाईवे की एक लाइन यातायात शुरू की जा रही है। ट्रायल एक सप्ताह तक चलेगा। नेशनल हाईवे और शासन को अवगत करा दिया गया है। एक सप्ताह के ट्रायल के बाद दो लाइनों से समूचा यातायात सुचारू करने की योजना बनाई जाऐगी। - लोकेश देशवाल, एचआर, हेड, एटलस कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed