फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vehicles are being parked on both sides of the road

Rishikesh News: सड़क पर दोनों ओर पार्क किए जा रहे वाहन, एंबुलेंस को भी दिक्कत

Fri, 25 Oct 2024 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are being parked on both sides of the road
शहर में निर्मल आश्रम अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण पसरा हुआ है। सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। वहीं ठेली और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण सड़क पर जाम लगा रहता है। जिसके चलते आपातकाल के समय मरीजों को अस्पताल लाने या ले जाने के दौरान एंबुलेंस को आवागमन में दिक्कत होती है। लेकिन पुलिस प्रशासन मुख्य मार्गों के अलावा आंतरिक सड़कों की यातायात व्यवस्था को सुधारने के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन




मायाकुंड रोड पर चंद्रभागा पुल से भरत मंदिर वाली गली तक सड़क पर बड़ी संख्या में फल, राजमा-चावल, छोले-कुल्चे आदि की ठेलियां खड़ी रहती है। इसके अलावा हाथ रेहड़ी वाले कामगारों की बहुतायत भी रहती है। वहीं दुकानदारों की ओर से सड़क पर गद्दे आदि सामान सजाया रहता है।
विज्ञापन


इससे थोड़ा आगे बढ़ने पर दुकानदारों की ओर से कबाड़ आदि सड़क पर ही सजाया रहता है। कबाड़ की लोडिंग के दौरान सड़क पर घंटों बड़ा ट्रक खड़ा रहता है। यहां से केवलानंद चौक की ओर आगे बढ़ने पर सड़क के दोनों ओर चौपहिया वाहन पार्क किए जा रहे हैं। जिससे दो वाहन एक साथ आसानी से गुजरने वाली सड़क से एक वाहन भी बमुश्किल निकल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं शाम के समय त्रिवेणीघाट गंगा आरती के समापन के दौरान बिक्रम, टेंपो व ई-रिक्शा की बहुतायत के कारण भी इस मार्ग पर कई-कई घंटों का जाम लगा रहता है। जिससे मार्ग पर स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल में आपात स्थिति के मरीजों को लाने व ले जाने के दौरान एंबुलेंस को भी जाम फंसे रहना पड़ता है।

पुलिस प्रशासन केवल शहर के मुख्य मार्गों की यातायात व्यवस्थाएं बनाने में ही जुटा रहता है। लेकिन शहर के ऐसे आंतरिक और संवेदनशील मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए गंभीर नहीं है।








शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जा रही है। निर्मल आश्रम अस्पताल मार्ग पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं तो इसको लेकर चालानी कार्रवाई के साथ वाहनों को टो भी कराया जाएगा। - अनवर खान, यातायात प्रभारी, ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed