फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   VBji Ramji is much better than before: Rawat

वीबी जी रामजी पहले से कई गुना बेहतर : रावत

Fri, 16 Jan 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 16 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
VBji Ramji is much better than before: Rawat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। भाजपा ने रानीपोखरी में एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें नए रोजगार गारंटी कानून के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, विधायक बृजभूषण गैरोला और जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) कर दिया गया है। अब यह पहले से कई गुना बेहतर हो गई है। मनरेगा सिर्फ ग्रामीणों को 100 दिन रोजगार की गारंटी देती थी। जबकि वीबी जी राम जी में 25 दिन और बढ़ाकर इसे 125 दिन कर दिया गया है। अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में 150 दिन रोजगार दिया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मनरेगा में कई तरह के घपले और घोटाले किए जाते रहे हैं। लेकिन वीबी जी राम जी में घपले और घोटालों से बचने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। इसलिए इसका लाभ पात्र लोगों को मिल सकेगा। कहा कि कांग्रेस को इसमें राम का नाम जुड़ने से परेशानी हो रही है। इसलिए वो इस योजना का दुष्प्रचार करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, दान सिंह रावत, प्रवीण लेखवार, दीवान सिंह रावत, लक्ष्मी गुरुंग, प्रताप सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed