फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vaccine savings happening in Yoganagari

योगनगरी में हो रही वैक्सीन की बचत, एक वायल से मिल रही 11 डोज

Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vaccine savings happening in Yoganagari
एसपीएस राजकीय अस्पताल में लाभार्थी को कोविड टीका लगाता वैक्सीनेटर। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। योगनगरी में कोविड वैक्सीन की बचत हो रही है। एक वायल में कोविड टीके 10 डोज होती है। हालांकि वेस्टेज की संभावना के चलते वैक्सीन डोज की मात्रा अधिक रखी जाती है। ऋषिकेश, मुनिकीरेती और यमकेश्वर के टीकाकरण केंद्रों में प्रशिक्षित वैक्सीनेटर एक वायल से 11 डोज निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश में संचालित टीकाकरणों में इन दिनों वैक्सीन की एक वायल से अतिरिक्त डोज निकल रही है। प्रशिक्षित वैक्सीनेटर हैं वे एक वायल से 10 डोज की जगह 11 डोज निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज और यमकेश्वर ब्लॉक में वैक्सीनेटर 10 डोज की जगह 11 डोज निकाल रहे हैं। एक वायल में कोविशील्ड की 10 डोज होती है। इस वायल में 6.2 एमएल मात्रा होती है। जिसमें प्रति व्यक्ति को 0.5 एमएल डोज जरूरी है। जिसमें 10 डोज जरूरी है। कुछ खुराक का दुरुपयोग हो जाता है। लेकिन ऋषिकेश के टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेटर अधिकांश एक डोज पर 10 की जगह 11 खुराक निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोड़ल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि एक डोज पर केवल 10 डोज ही निकलती है। शेष दुरुपयोग में चली जाती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि एक डोज में वैक्सीनेटर 11 डोज निकाल लेते हैं।

फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि कोविशील्ड की वायल में 10 की जगह 11 डोज भी निकल रही है। कोवाक्सीन में केवल 10 डोज ही निकल रही है। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि वैसे तो एक वायल में केवल 10 डोज ही निकल रहे हैं। कुछ डोज दुरुपयोग में चले जाते हैं। जो प्रशिक्षित और विशेषज्ञ वैक्सीनेटर हैं वे डोज का दुरुपयोग न करके एक वायल से कभी-कभी 11 डोज निकाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed