फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vaccine administered to 3375 people

3375 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

Thu, 05 Aug 2021 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Vaccine administered to 3375 people
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में 3375 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें गर्भवती महिलायें और स्तनपान कराने वाली माताएं भी शामिल थे।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डा. एसके पंत ने बताया कि बुधवार को सरकारी अस्पताल में 35 गर्भवती महिला और बच्चों को स्तनपान कराने वाली 100 माताओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 45 आयु वर्ग के 67 लोगों को पहली डोज, इसी आयु वर्ग के 116 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। राधास्वामी सत्संग भवन में 18 से 44 आयु वर्ग के 741 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पूर्णानंद इंटर कॉलेज में 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले 780 लोगों का टीकाकरण हुआ। यमकेश्वर ब्लॉक में भी 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले 1500 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
2282 लोगों की कोविड-19 जांच, एक संक्रमित
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में 2282 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें एक संक्रमित मिला है। एसपीएस सरकारी अस्पताल में 61 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed