फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand stood first in the two-day 4th International

Rishikesh News: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड अव्वल

Wed, 29 Nov 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand stood first in the two-day 4th International
Iरेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

I

I
I

Iराज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे एके फाइट क्लब के 18 खिलाडियों ने पदक जीतेI

विस्थापित स्थित रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय चौथी इंटरनेशनल शितोरियो राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड अव्वल रहा। राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे एके फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए।



प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली आदि राज्यों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड ने प्रथम, हरियाणा ने द्वितीय और उत्तरप्रदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे एके फाइट क्लब के 18 खिलाडियों ने पदक जीत कर देवभूमि का नाम रोशन किया। जिसमें बालिकाओं के छह वर्ष आयु वर्ग में रिहल शर्मा ने स्वर्ण, आठ वर्ष आयु वर्ग में अनिका उनियाल ने स्वर्ण व ऐश्विका ने रजत, 11 वर्ष आयु में आराध्या शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग में पांच वर्ष आयु में अक्षत चमोली ने रजत व मानव ने स्वर्ण, आठ वर्ष आयु वर्ग में विराज ने कांस्य, विवांश ने स्वर्ण, आरुष ढाली ने रजत व अमन जायसवाल ने रजत, नौ वर्ष आयु वर्ग में शुभन अरोरा ने कांस्य व शिवांश ने कांस्य, 10 वर्ष आयु वर्ग में देवर्ष ने रजत, उज्ज्वल ने स्वर्ण व अभ्यांश ने रजत, 11 वर्ष आयु वर्ग में अभिनव ने स्वर्ण, 12 वर्ष आयु वर्ग में रूहान ने स्वर्ण व सक्षम चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, शंभू पासवान, जितेंद्रपाल पाठी, लखविंदर सिंह, पारुल बड़थ्वाल, कोच दिनेश राणा, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed