फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand is developing rapidly: Tarun Vijay

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का तेजी से हो रहा विकास: तरुण विजय

Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

नगर निगम सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।प्रदेश के युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि एक कुशल राजनेता के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
Uttarakhand is developing rapidly: Tarun Vijay

विस्तार

नगर निगम सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी शामिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेेतृत्व में उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश के युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश में बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वृद्ध, दिव्यांग और अन्य पेंशनों में दो सौ रुपये की बढ़ोतरी करना, सरल भू-कानून, ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी नेटवर्क की रूपरेखा तैयार करना, पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय 500 रुपये करना कई काम किए हैं।
विज्ञापन

मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि एक कुशल राजनेता के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी छाप छोड़ी है। जनता के साथ किए गए सभी वादों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। भाजपा की प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे का पूरा पालन किया जा रहा है। कहा कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के लोगों के सभी सपनों को पूर्ण करना चाहते हैं। इस मौके पर कुंवर सिंह रावत, संदीप गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, ज्योति सजवाण, रविंद्र राणा, संदीप शास्त्री, विवेक गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed