फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand Global Investors Conference held in Dehradun

Rishikesh News: टीएचडीसी टिहरी व कोटेश्वर में बनाएगा वाटर स्पोर्ट्स अकादमी

Sun, 10 Dec 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Global Investors Conference held in Dehradun
Iटीएचडीसी ने आईकेसीए, यूओए व खेल विभाग के साथ किए अनुबंध पर हस्ताक्षरI
विज्ञापन


देहरादून में आयोजित उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने इंडियन कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन (आईकेसीए), उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन (यूओए) और युवा कल्याण व खेल विभाग, उत्तराखंड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।



टीएचडीसी अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने बताया कि यह अनुबंध टिहरी और कोटेश्वर में वाटर स्पोर्ट्स हाई परफॉर्मेंस अकादमी की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसका उद्देश्य पुरुष व महिला एथलीटों के लिए आवासीय सुविधा के साथ अत्याधुनिक उच्च प्रदर्शन अकादमी के विकास की रूपरेखा बनाना है। साथ ही अत्याधुनिक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर एथलीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन


कहा कि समझौता के तहत अकादमी कैनो स्प्रिंट, पैरा-कैनो और कैनो स्लैलम के विषयों में विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप और रैंकिंग चैंपियनशिप सहित अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए एथलीटों को प्रशिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अकादमी विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रतिभाओं का पोषण करेगी। यह पहल क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स के विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्तराखंड की प्रमुखता को बढ़ाने की दृष्टि से की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टीएचडीसी की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed