{"_id":"6acf6cec69944c444c01ea87","slug":"uproar-over-bjp-state-spokespersons-controversial-statement-demand-for-public-apology-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-147660-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के विवादित बयान पर बवाल, सार्वजनिक माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के विवादित बयान पर बवाल, सार्वजनिक माफी की मांग
Wed, 14 Oct 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
मनवीर चौहान के बयान पर भाजपा में घमासान, भगत राम कोठारी ने मांगी माफी
ऋषिकेश। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान की ओर से कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं पर किए गए कथित बयान पर पार्टी में विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दायित्वधारी भगत राम कोठारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चौहान के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। कोठारी ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और स्वाभिमान है। किसी की पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि के आधार पर उसका उपहास उड़ाना संगठनात्मक संस्कारों के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस से आए कार्यकर्ता अयोग्य थे, तो पार्टी ने उन्हें संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां क्यों सौंपीं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2017-2022 की उत्तराखंड कैबिनेट में 11 में से पांच मंत्री कांग्रेस पृष्ठभूमि से थे जबकि वर्तमान कैबिनेट में 11 में से छह मंत्री कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। कोठारी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का अभिन्न अंग है और सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने चौहान से तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने और भविष्य में कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाने की अपील की।