फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   University: Admission process starts from July 1

श्रीदेव सुमन विवि: 1 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 29 Jun 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 29 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
University: Admission process starts from July 1
विश्वविद्यालय ने जारी किया नया शैक्षणिक कैलेंडर, सितंबर में होंगे छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विवि के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 1 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि सितंबर माह में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होंगे।
श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में नए सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पीएलएमएस परिसर में जुलाई के प्रथम सप्ताह से स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 30 जून तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई से 14 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया व प्रवेश शुल्क जमा होंगे। 13 जुलाई से 15 जुलाई तक सभी नव प्रवेशार्थियों के लिए परिचय कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। सितंबर में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत छात्रसंघ चुनाव संपन्न होंगे। 30 दिसंबर से 20 जनवरी 2027 तक विवि में शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पीजी में प्रवेश के लिए 13 जुलाई तक होंगे पंजीकरण
श्रीदेव सुमन विवि में पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। पंजीकरण 13 जुलाई तक होंगे। 13 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रवेश व शुल्क जमा किया जाएगा।
---
नवंबर में होगा दीक्षांत समारोह
श्रीदेव सुमन विवि के सत्र 2024-25 का दीक्षांत समारोह नवंबर में आयोजित किया जाएगा। विवि के अब तक 6 दीक्षांत समारोह हो चुके हैं। छठवां दीक्षांत समारोह 23 जनवरी को पीएलएमएस परिसर के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया था।

---
विवि के सत्र 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कैलेंडर के अनुसार शैक्षणिक व अन्य गतिविधियां संचालित होंगी। - दिनेश चंद्र, कुलसचिव, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed