फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Unidentified people walking in truck after unipole

ट्रक में यूनिपोल लादकर चलते बने अज्ञात लोग

Fri, 11 Oct 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Unidentified people walking in truck after unipole
नगर निगम का परिसर जहां यूनीपोल किए गए थे डंप। - फोटो : RISHIKESH
नगर निगम की ओर से जब्त किए गए यूनिपोलों को अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक में भरकर गायब कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले पूर्व मुख्य नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान के कार्यकाल में अवैध संचालित हो रहे यूनिपोल जब्त किए गए थे। इन्हें निगम परिसर में लाकर रखा गया था। बृहस्पतिवार को कुछ लोग ट्रक लेकर निगम परिसर में पहुंचे और तीन यूनिपोल लादकर चलते बने। निगम कर्मचारी भी असमंजस में तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन

काफी देर तक एक दूसरे से पूछते रहे कि किसकी अनुमति से डंप किए यूनिपोल ले जाए जा रहे हैं। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते अज्ञात लोग ट्रक में भरकर तीन यूनिपोल लेकर चलते बने। इस मामले में स्टोर इंचार्ज प्रमोद थापा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि यूनिपोल की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। सूत्रों के मुताबिक सारे यूनिपोल एक कंपनी के कर्मचारियों ने हरिद्वार पहुंचा दिए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
यूनिपोल ले जाने की जानकारी मुझे नहीं है। इस बारे में पता कराया जाएगा कि किसकी अनुमति से यूनिपोल ले जाए गए हैं। यदि निगम की ओर से यूनिपोल जब्त किए गए थे तो नियमत: नीलामी के जरिये निस्तारित करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमलाल, मुख्य नगर आयुक्त, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed