{"_id":"6a412f44793de4f1570c7e7e","slug":"unannounced-power-cuts-create-problems-in-doiwala-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-143194-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डोईवाला में अघोषित कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डोईवाला में अघोषित कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें
Sun, 28 Jun 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच रात में बत्ती गुल होने से बच्चे और बुजुर्ग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतों में इजाफा कर दिया है। प्रचंड गर्मी के बीच बिजली गुल होने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डोईवाला नगर और देहात क्षेत्रों में इन दिनों बिजली कटौती लोगों को सता रही है। रात में बिजली चले जाने के बाद कब आएगी यह पता नहीं चलता है। बिजली गुल होने से रात में अंधेरा व्याप्त रहता है। इससे लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं।
नगर पालिका के सभासद गौरव मल्होत्रा ने बताया कि रोस्टिंग का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। समय पर जल संस्थान के ओवरहेड टैंक भर नहीं पा रहे हैं। नतीजा घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
परमजीत सिंह काकू ने कहा कि रात में बिजली गुल होने से बच्चों को सबसे अधिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। रानी गोयल ने कहा कि वृद्ध और बीमार जन के लिए स्थिति कठिन है। गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो जाता है। ऊर्जा निगम के जेई दीपक जोशी ने बताया कि रोस्टिंग कंट्रोल की जाती है। लोड बढ़ने से ऐसी दिक्कतें आ रही हैं। जल्द व्यवस्था में सुधार आ जाएगा।