{"_id":"5f722bca8ebc3e9be27d9140","slug":"uma-bharti-admitted-to-aiims-after-complaining-of-fever-rishikesh-news-drn357478364","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : उमा भारती बुखार की शिकायत के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : उमा भारती बुखार की शिकायत के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती
Tue, 29 Sep 2020 01:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
uma bharti
- फोटो : ANI file photo
Uma Bharti: पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती को सोमवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उन्हें बीते दिन बुखार की शिकायत थी, उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। इस दौरान उनका कोविड सैंपल भी लिया गया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि उन्हें बीते दिन बुखार की शिकायत थी, वह स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार सुबह एम्स पहुंची। एम्स मीडिया प्रभारी हरीश थपलियाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सकों को बताया कि उन्हें बीते रविवार को बुखार की शिकायत थी, उन्होंने पौड़ी में अपना कोविड टेस्ट कराया था, जो कि पॉजिटिव रहा।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार एम्स में भर्ती व जांच में उन्हें बुखार की शिकायत नहीं पाई गई। उनके सभी वाइटल (रक्तचाप, हृदयगति, स्वशनगति एवं ऑक्सीजन की मात्रा) सामान्य पाई गई हैं। चिकित्सकों ने उनका कोविड सैंपल लिया है व सीटी स्कैन व अन्य जांचें की हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी हैं।
विज्ञापन
उधर, बाबरी विध्वंस मामले पर फैसले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी मुख्य आरोपियों को मौजूद रहने का आदेश दिया है। ऐसे में उमा भारती ने अब खुद कहा है कि वो सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहती हैं।
उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो एम्स में तीन कारणों से भर्ती हुई हैं। उन्होंने लिखा कि हर्षवर्धन जी बहुत चिंता कर रहे हैं, मेरे को रात में बुखार बढ़ गया, मेरी एम्स में जांच-पड़ताल होने के बाद यदि मुझे सकारात्मक रिपोर्ट मिली तो मैं परसों लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहती हूं।’’