फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   two thieves caught by railway police

रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर

Fri, 02 Jul 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
two thieves caught by railway police
ऋषिकेश। योगनगरी न्यू रेलवे स्टेशन और पुराना रेलवे स्टेशन में कई महीनों से रेलवे का सामान चोरी कर रहे दो शातिर चोर रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। रेलवे स्टेशन से चोरी किया हुआ सामान ये चोर जिस कबाड़ी को बेचते थे, रेलवे पुलिस ने उस कबाड़ी को भी सामान समेत गिरफ्तार कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने बताया कि दुर्गेश (26), निवासी सदानंद मार्ग ऋषिकेश और अंकित (20), निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश कई दिनों से रेलवे स्टेशनों पर रेलवे का सामान चोरी कर रहे थे। इन दोनों शातिर चोरों ने नए रेलवे स्टेशन के शौचालयों से लगी टोटियां आदि कई कीमती सामान चुरा दिए। दोनों रेलवे स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों से भी सामान चुराते थे। रेलवे का सारा सामान चुराने के बाद ये परशुराम चौक ऋषिकेश स्थित कबाड़ी फैजान को बेचते थे। बीते शाम पुलिस टीम ने इन दोनों को रेलवे का सामान चोरी करते हुए पकड़ लिया। सूचना के आधार पर टीम ने कबाड़ी को भी सामान के साथ गिरफ्तार कर दिया।
विज्ञापन

नशे की लत ने बना दिया चोर
ऋषिकेश। आरोपी दुर्गेश और अंकित ने बताया कि वे नशे की आदि थे। नशा का शौक करने के लिए वे इस तरह की छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम देते थे। रेलवे स्टेशन से चोरी किया हुआ सामान कबाड़ी को बेचकर, उनसे जो पैसे मिलते थे वे उससे नशा करते थे। कहा नशे की लत को पूरा करने के लिए वे इंजेक्शन भी लगाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed