{"_id":"5d38b3ec8ebc3e6cd710dd8a","slug":"two-smugglers-arrested-with-15-english-bottle-liquor-rishikesh-news-drn3140590117","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब बिना नंबर प्लेट लगी लग्जरी कार से सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। बरामद शराब की कीमत करीब 81 हजार रुपए बताई जा रही है।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात थी। बुधवार को एक टीम परशुराम चौक पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर की लग्जरी कार होंडा सिटी को चेकिंग के लिए रोका गया।
कार की तलाशी लेने पर उसमें चंडीगढ़ ब्रांड की 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान 24 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र श्याम बाबू शाह निवासी होटल सन पार्क के निकट गली नंबर 03 जीएमएस रोड देहरादून तथा 26 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र योगी साहू निवासी 213, राजीव गांधी कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।