फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two lakh Shiva devotees Jalabhishek at Neelkanth Dham

Rishikesh News: दो लाख शिवभक्तों ने किया नीलकंठ धाम में जलाभिषेक

Mon, 04 Aug 2025 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Two lakh Shiva devotees Jalabhishek at Neelkanth Dham
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। सावन मास के सोमवार को नीलकंठ धाम में करीब दो लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। वीरभद्र महादेव मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर और सोमेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर क्षेत्र के शिवालयों में लोग हाथों में गंगाजल, दूध, दही, पंच मेवा, बेलपाती आदि लिए हुए नजर आए।

सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण नीलकंठ पैदल मार्ग पर भी शिवभक्तों की आवाजाही बंद रही। तेज बारिश के कारण नीलकंठ पैदल मार्ग पर प्राकृतिक गदेरे उफान पर आ गए थे। जिस कारण थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बाघखाला में नीलकंठ पैदल जाने वाले शिवभक्तों को रोक दिया। इसके अलावा लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूगाड काली कुंड के समीप उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की कार में बोल्डर गिरने से मोटर मार्ग आवाजाही बाधित रही। तेज बारिश होने के कारण जगह जगह मार्ग बाधित होने से नीलकंठ धाम में करीब दो लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि तेज बारिश के कारण मोटर मार्ग और नीलकंठ पैदल मार्ग जगह जगह बाधित रहा, जिस कारण धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी रही। शिवभक्तों की सुरक्षा दृष्टिगत जगह जगह पुलिस कर्मचारी, होमगार्ड और पीआरडी के कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed