फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two-day 2nd United Shotokan National Level Karate

Rishikesh News: यूनाइटेड शोतोकान कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड अव्वल

Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two-day 2nd United Shotokan National Level Karate

विज्ञापन



Iएके फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक जीते
I

Iमसूरी में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में 20 राज्यों की टीमों ने किया प्रतिभागI



मसूरी स्थित टाउन हाल में सात और आठ अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय द्वितीय यूनाइटेड शोतोकान राष्ट्रीय स्तर कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम अव्वल रही। जिसमें एके फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर ऋषिकेश का नाम रोशन किया है।



एके फाइट क्लब के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 राज्यों के लगभग 800 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, राजस्थान आदि राज्यों की टीमों के साथ ही आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस की टीमों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने प्रथम, उत्तर प्रदेश ने द्वितीय व दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बालक वर्ग के छह वर्ष में मानव ने रजत, सात वर्ष में शाश्वत ने स्वर्ण, आरुष ने रजत व रमन ने कांस्य, आठ वर्ष में सक्षम ने स्वर्ण, अक्षत ने कांस्य, नौ वर्ष में ओजस ने स्वर्ण, शिवांश ने रजत, 10 वर्ष में देवर्श ने कांस्य, 11 वर्ष में रोहन ने स्वर्ण, अरनव ने रजत, अभिनव ने कांस्य, 12 वर्ष में रूहान ने स्वर्ण, शौर्य ने रजत व संस्कार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग के सात वर्ष में सौम्य ने स्वर्ण, अनिका ने रजत, 10 वर्ष में माही वर्मा ने कांस्य, 11 वर्ष में आराध्या ने स्वर्ण, 12 वर्ष में विदुषी ने कांस्य, 13 वर्ष में धृति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जज व रेफरी सेनसेई रंजीत कुमार, जगन्नाथ आश्रम के अध्यक्ष महंत लोकेश दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed