फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two corona infected died in AIIMS

एम्स में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

Mon, 24 Aug 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two corona infected died in AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 24 घंटे में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित दो कोविड पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा 58 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 19 लोग ऋषिकेश के शामिल हैं। संस्थान की ओर से इस मामले में स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि मोहल्ला ब्रह्मपुरी, नूरपुर बिजनौर, यूपी निवासी निवासी 64 वर्षीय पुरुष 15 अगस्त को पेट में सूजन और लीवर की समस्या के साथ एम्स आया था। उक्त व्यक्ति को पिछले 15 दिनों से पेट में सूजन थी। जांच में उसे एक्यूट अनीमिया व लीवर की गंभीर बीमारी पाई गई। उक्त मरीज की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं आदर्शनगर रुड़की, हरिद्वार निवासी 66 वर्षीया महिला का है। यह महिला हाइपरटेंशन और सांस लेने में दिक्कत आने पर बीती 21 अगस्त को एम्स आई थी। उसे हाईपोथाइरॉएडिज्म की शिकायत के साथ ही सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, जिसकी कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। लिहाजा उसे उपचार हेतु कोविड आईसीयू में रखा गया। उक्त महिला ने उपचार के दौरान रविवार की तड़के दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश के 19 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटि
ऋषिकेश। पहली बार तीर्थनगरी के एक साथ 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें रायवाला निवासी 51 वर्षीया महिला, चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीया महिला व एक अन्य 30 वर्षीय पुरुष, ढालवाला, मुनिकीरेती निवासी 19 वर्षीया महिला, बैराज ऋषिकेश निवासी 30 वर्षीय पुरुष व चंद्रभागा ऋषिकेश निवासी 29 वर्षीय पुरुष की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनके अलावा शिवाजीनगर ऋषिकेश निवासी 29 वर्षीय पुरुष, ऋषिकेश निवासी ही 27 वर्षीय महिला, हनुमंतपुरम गंगानगर ऋषिकेश निवासी 35 वर्षीय पुरुष के अलावा शिवाजीनगर ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय पुरुष, आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश निवासी 26 वर्षीय पुरुष, शिवाजीनगर ऋषिकेश निवासी 22 वर्षीय युवक, वीरभद्र मार्ग ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय महिला, हरिद्वार रोड ऋषिकेश निवासी 42 वर्षीय पुरुष, चौदह बीघा ऋषिकेश निवासी 32 वर्षीय पुरुष, वीब भद्र मार्ग ऋषिकेश निवासी 25 वर्षीया महिला, हरिद्वार रोड ऋषिकेश निवासी 33 वर्षीया महिला, वीरभद्र अपार्टमेंट ऋषिकेश निवासी 29 वर्षीय युवक और मोहल्ला शांतिनगर ऋषिकेश निवासी 36 वर्षीय पुरुष की सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है।

39 लोग देहरादून, यूसनगर, हरिद्वार और यूपी के शामिल
ऋषिकेश। इसके अलावा सितारगंज, उधमसिंहनगर निवासी 53 वर्षीय पुरुष, आवास विकास कॉलोनी, रुड़की निवासी 30 वर्षीय पुरुष, पुजार गांव, उत्तरकाशी निवासी 31 वर्षीय पुरुष, धामपुर बिजनौर निवासी 55 वर्षीया महिला, रुड़की हरिद्वार निवासी 77 वर्षीय पुरुष, शामली यूपी निवासी 45 वर्षीय पुरुष, रोशनाबाद, हरिद्वार निवासी 50 वर्षीया महिला, देहरादून निवासी 77 वर्षीय पुरुष, टिहरी गढ़वाल निवासी 73 वर्षीय पुरुष, प्रगति विहार केदार मंदिर, सेलाकुई निवासी 72 वर्षीय पुरुष और जौलीग्रांट ,देहरादून निवासी 29 वर्षीय पुरुष की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed