फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two arrested for cheating in the name of getting job in railway

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ युवकों से 44 लाख रुपये ठगने वाले बिजनौर निवासी दो शातिर ठगों को कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि तीनों मामलों में उत्तर प्रदेश के बिजनौर के थाना स्योहारा मोहल्ला मिसकियां निवासी संदीप कुमार, धामपुर के थाना रतनपुर निवासी रविंद्र सिंह और सुरेंद्र का नाम सामने आया। चचेरे भाई ने कई बार उसको वापस जाने के लिए कहा, लेकिन वह बिजनौर वापस नहीं गया।चचेरे भाई को शक हुआ तो दे दिया शपथपत्रचचेरे भाई को शक हो गया था कि सुरेंद्र युवकों से रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए रुपये ले रहा है।

विज्ञापन
Two arrested for cheating in the name of getting job in railway

विस्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ युवकों से 44 लाख रुपये ठगने वाले बिजनौर निवासी दो शातिर ठगों को कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया। वहीं अपने चचेरे भाई के ऋषिकेश स्थित रेलवे आवास में रह रहा ठगी का मास्टरमाइंड पुलिस को शिकायत मिलने से पहले ही फरार हो गया था। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को बीते जून और अगस्त महीने में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की तहरीर मिली थी। पहले मामले में पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली निवासी सोनू और उसके दोस्त मोहित से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे। वहीं दूसरे मामले में देहरादून के पटेलनगर निवासी त्रिलोकी दास के बेटे समेत छह युवकों से 30 लाख रुपये की रकम ठगी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि तीनों मामलों में उत्तर प्रदेश के बिजनौर के थाना स्योहारा मोहल्ला मिसकियां निवासी संदीप कुमार, धामपुर के थाना रतनपुर निवासी रविंद्र सिंह और सुरेंद्र का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने मुखबिर और सर्विलांस टीम की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार देर शाम संदीप कुमार और रविंद्र सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी यहां रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की लोटस गंगा कॉलोनी में रह रहे थे। बताया कि संदीप सिडकुल में फैक्ट्री में काम करता है और रविंद्र सिंह रोशनाबाद में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। पुलिस को दोनों आरोपियों ने बताया कि सुरेंद्र ठगी की सभी घटनाओं का मास्टरमाइंड है।
पत्नी के ऑपरेशन के लिए ऋषिकेश आया
ठगी का चस्का लगा तो नहीं लौटा
ठगी की घटनाओं के मास्टरमाइंड सुरेंद्र का चचेरा भाई रेलवे में नौकरी करता है। वह ऋषिकेश में रेलवे कॉलोनी में सरकारी आवास में रहता है। सुरेंद्र की साली की शादी भी उसके चचेरे भाई से ही हुई है। कुछ महीनों पहले सुरेंद्र पत्नी के ऑपरेशन के लिए ऋषिकेश आया था। पत्नी के ऑपरेशन के बाद से वह चचेरे भाई के साथ ही रहने लगा। चचेरे भाई ने कई बार उसको वापस जाने के लिए कहा, लेकिन वह बिजनौर वापस नहीं गया।
चचेरे भाई को शक हुआ तो दे दिया शपथपत्र
चचेरे भाई को शक हो गया था कि सुरेंद्र युवकों से रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए रुपये ले रहा है। उन्होंने जब इस पर आपत्ति जताई तो सुरेंद्र ने कहा कि अपने किए कामों के लिए वही जिम्मेदार होगा। यहां तक कि सुरेंद्र ने भाई को अपने सभी कामों की खुद जिम्मेदारी लेने का शपथपत्र भी दे दिया। सुरेंद्र के चचेरे भाई ने पुलिस को शपथपत्र भी दिखाया।
संदीप और रविंद्र को बताता था अधिकारी
आरोपी सुरेंद्र अपने साथी संदीप को राष्ट्रीय खाद्य निगम और रविंद्र को रेलवे का बड़ा अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी की चाह लिए लोगों से मिलवाता था। लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया की भी मदद ली जाती थी। तीनों आरोपी इतने शातिर हैं कि वह लोगों को पहले नौकरी पाने वाले फर्जी लोगों से मिलवाते थे। जब आरोपी रुपये ले लेते थे तो कुछ दिन बात करते और फिर फोन उठाना बंद कर देते।

देहरादून निवासी युवक को परिचित महिला ने मिलवाया
ऋषिकेश की एक महिला ने मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले देहरादून निवासी युवक को आरोपी सुरेंद्र से मिलवाया था। जिसके बाद सुरेंद्र ने युवक को भरोसे में लिया और उसके समेत छह लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed