{"_id":"5d9cecf78ebc3e93c202c549","slug":"trying-to-rob-the-elderly-on-aastha-path-rishikesh-news-drn3222032108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था पथ पर बुजुर्ग से लूट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था पथ पर बुजुर्ग से लूट की कोशिश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आस्था पर मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए एक बुजुर्ग के साथ लूट की कोशिश की गई। मगर, बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, इससे मॉर्निंग वॉक पर आए दो अन्य युवक बुजुर्ग की मदद को दौड़कर आए। इसे देख लुटेरा 72 सीढ़ी से चढ़कर मुख्य मार्ग हरिद्वार रोड से भाग निकला। देहरादून में सराफ से लूट को अभी चंद दिन ही बीते हैं कि ऋषिकेश में भी बदमाशों ने कानून व्यवस्था को चुनौती दे डाली। मंगलवार को शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी से लूट की कोशिश हुई। दुस्साहस का आलम ये है कि घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर ही त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी भी है। जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय आदर्श नगर निवासी विजय टक्कर पुत्र हरवंश लाल सुबह करीब सवा पांच बजे अपनी गाड़ी को मौनी बाबा की कुटिया सांई कोनार मंदिर की तरफ पार्क कर पैदल ही आस्था पथ से त्रिवेणी घाट की ओर निकल पड़े। विजय टक्कर जैसे ही 72 सीढ़ी की तरफ पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक युवक ने उन्हें कस के पकड़ लिया। विजय टक्कर के मुताबिक युवक उनसे लूट की कोशिश कर रहा था।
वे बदमाश के चंगुल से छूटने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान वह उन्हें जमीन पर गिराने की कोशिश करने लगे। तभी त्रिवेणी घाट की ओर से दो अन्य युवक मॉर्निंग वाक पर आ रहे थे। उन्हें देख बुजुर्ग विजय ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दोनों युवक बुजुर्ग के पास दौड़कर आए। तब तक लुटेरा वहां से भाग निकला। दोनों युवकों ने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश भी की। इसके बाद बुजुर्ग त्रिवेणी घाट गए और गंगा दर्शन कर वापस घर चले गए।
मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद मनीष शर्मा का कहना है कि आस्था पथ पर पुुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाने चाहिए। इससे यहां असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोका जा सकेगा। पुलिस का भय असामाजिक तत्वों में नहीं रहा है। पुलिस को ठोस इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
सराफ लूट कांड का अब तक नहीं हो पाया खुलासा
19 मई को वीरपुर खुर्द में साक्षी ज्वैलर्स के मालिक वीरेन्द्र सिंह चौहान के साथ हुई लूट और गोलीकांड का अभी तक ऋषिकेश पुलिस कोई खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस को अभी तक लुटेरों की ओर से घटना में प्रयुक्त बाइक की पहचान ही नहीं हो सकी है। इसके अलावा एम्स में यस बैंक के कैश काउंटर से करीब तीन लाख रुपये की नगदी उड़ाने वाला का पता चल सका है, जबकि एम्स वाले प्रकरण पर पीड़ित की ओर से तीन युवकों की सीसीटीवी फुटेज तक उपलब्ध कराई गई। चेहरा साफ पहचानने में आने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।