फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Truck overturns on road after hitting car

Rishikesh News: कार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलटा ट्रक

Thu, 12 Mar 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 12 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns on road after hitting car
देहरादून मार्ग पर सात मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप तीव्र मोड़ पर पत्थरों से भरा एक ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को ऋषिकेश से देहरादून की ओर जा रहे कार सवार राहुल ने बताया कि काली मंदिर में भंडारे का आयोजन चल रहा था। कुछ लोग मंदिर के बाहर प्रसाद लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा पत्थरों से लदा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और एक कार को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन




उस समय कार में कोई सवार नहीं था, जबकि कार मालिक अपने वाहन से कुछ दूरी पर खड़े होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि ट्रक पत्थरों से ओवरलोड था, जिसके कारण मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पलट गया। कोतवाली प्रभारी कैलाश भट्ट ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।




----

देहरादून मार्ग पर सात मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप तीव्र मोड़ पर पत्थरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बुधवार दोपहर को ऋषिकेश से देहरादून की ओर जा रहे कार सवार राहुल ने बताया कि काली मंदिर में भंडारे का आयोजन चल रहा था। कुछ लोग मंदिर के बाहर प्रसाद लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा पत्थरों से लदा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और एक कार को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed