फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Truck overturned on Neelkanth road, jammed for two and a half hours, VIP returned

नीलकंठ मार्ग पर पलटा ट्रक, ढाई घंटे लगा जाम, वीआईपी लौटे

Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned on Neelkanth road, jammed for two and a half hours, VIP returned
नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी और रत्तापानी के बीच घास से लदा ट्रक अचानक पलट गया। सड़क पर खड़ी एक कार और मैक्स ट्रक की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि उस समय उनमें सवारियां नहीं थी। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक रास्ता बंद रहा। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिथ्याणी जा रहे कई वीआईपी को गरुड़चट्टी से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लक्ष्मणझूला क्षेत्र के फूलचट्टी और रत्तापानी के बीच एक ट्रक तकनीकी खराबी के चलते अचानक रुक गया। ट्रक में घास लदी हुई थी। इस दौरान कोतवाली के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी बिथ्याणी वीआईपी कार्यक्रम में लगी थी। जैसे ही लक्ष्मणझूला निरीक्षक को ट्रक के खराब होने की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर क्रेन को भेज दिया, लेकिन इससे पहले ही अचानक ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे एक कार और मैक्स दब गईं। गनीमत रही कि तब तक सवारियां वाहनों से बाहर निकल चुकी थीं। मार्ग अवरुद्ध होने के चलते पुलिस ने वाहनों को गरुड़चट्टी चेकपोस्ट पर ही रोकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ऋषिकेश और देहरादून के कई वीआईपी बिथ्याणी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम जा रहे थे। सभी को चेकपोस्ट से वापस लौटना पड़ा। करीब ढाई घंटे बाद जब ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया तब यातायात सुचारु हुआ। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि ट्रक के पलटने से कोई हादसा नहीं हुआ। करीब ढाई घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed