{"_id":"687e9f55452455a3fc09f6e6","slug":"trees-and-stones-started-falling-on-aastha-path-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-744496-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आस्था पथ पर गिरने लगे पेड़ और पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आस्था पथ पर गिरने लगे पेड़ और पत्थर
Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी घाट स्थित आस्था पथ पर उस समय हड़कंप मच गया जब लोनिवि गेस्ट हाउस के ऊपर की पहाड़ी से अचानक पेड़ और पत्थर गिरने लगे। यह घटना सोमवार सुबह हल्की बारिश के दौरान हुई। गनीमत रही कि बारिश होने से उस समय आस्था पथ पर लोगों की आवाजाही बहुत कम थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश के बीच अचानक ऊपर से पत्थर गिरने लगे। पत्थरों को गिरता देख वहां से गुजर रहे पर्यटक और स्थानीय लोग सतर्क हो गए और कुछ देर के लिए वहीं रुक गए। आस्था पथ पर गिरे मलबे और पत्थर के कारण आस्था पथ पर घूमने आए पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन