फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Transport federation will lay siege to Chief Minister's residence

परिवहन महासंघ करेगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

Sat, 02 Nov 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Transport federation will lay siege to Chief Minister's residence
11 यात्रा बस स्टैंड स्थित एक होटल में बैठक करते उत्तराखंड परिवहन महासंघ के पदाधिकारी - फोटो : RISHIKESH
उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने वाहनों की आयु सीमा 10 वर्ष किए जाने की संभागीय परिवहन प्राधिकरण देहरादून के निर्णय का विरोध किया गया। इसके लिए महासंघ ने चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा तैयार करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा कार्यालय में महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में वाहनों का संचालन बहुत कम है। अन्य प्रदेशों की भांति उत्तराखंड में सभी प्रकार के वाहन एक तिहाई दूरी तय करते हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में पहले ही रोजगार के साधन नहीं हैं इससे हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि महासंघ इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इसके लिए प्रथम चरण में पांच नवंबर को सभी वाहन स्वामी काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। दूसरे चरण में महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल संभागीय परिवहन प्राधिकरण देहरादून कार्यालय में विरोध दर्ज कराएगा। तीसरे चरण में महासंघ का प्रतिनिधि मंडल परिवहन मंत्री को अपनी समस्याओं का ज्ञापन देगा। चौथे चरण में 31 दिसंबर को महासंघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। इस अवसर पर मनोज ध्यानी, सत्यदेव उनियाल, दिनेश बहुगुणा, महंत विनय सारस्वत, नवीनचंद रमोला, भूपाल नेगी, भगवान सिंह राणा, विजेंद्र कंडारी, फेरू जगवानी, संजय चौहान, सत्यनारायण सेमवाल, बलवीर पुंडीर, महावीर बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed