{"_id":"5f722ca18ebc3e9ba007c458","slug":"transport-and-small-traders-seek-financial-support-from-the-government-rishikesh-news-drn357478444","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन और लघु व्यापारियों ने सरकार से मांगी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन और लघु व्यापारियों ने सरकार से मांगी आर्थिक सहायता
विज्ञापन
आर्थिक सहायता और अन्य मांगों के समर्थन में रैली निकालते मंच के सदस्य।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार से आर्थिक सहायता की मांग और स्कूल फीस माफ करने को लेकर सोमवार को उत्तराखंड जन विकास मंच और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने पैदल मार्च निकालकर स्कूल संचालकों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। पैदल मार्च त्रिवेणी घाट चौक से शुरू होकर त्रिवेणी घाट पर संपन्न हुआ। साथ ही शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा लॉकडाउन के कारण सामान्य नागरिकों का जीवन स्तर प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है। सारी आर्थिक क्रियाएं बंद होने से हर एक व्यक्ति आर्थिक नकदी के संकट से जूझ रहा है। ऐसे समय में निजी स्कूल संचालकों की ओर से अभिभावकों पर फीस जमा करने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। फीस न जमा करने पर उनके बच्चों के परीक्षा परिणाम तक रोक दिए गए हैं। जबकि, अभिभावक अपनी सामान्य जरूरतें भी बड़ी मुश्किल से पूरी कर पा रहे हैं। सरकार को ऐसे निजी स्कूलों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के सचिव विजेंद्र कंडारी ने कहा की परिवहन से जुड़े लोगों को केदारनाथ आपदा के समय दो वर्ष टैक्स में छूट दी गई थी। उसी तरह से सरकार सभी व्यवसायियों को टैक्स में छूट प्रदान करे।
इस दौरान राम कृपाल गौतम, लघु व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण सिंह, सतवीर पाल, सब्जी मंडी अध्यक्ष राजू गुप्ता, रमेश रावत, मनीष मौर्य, राहुल पांडे, अमन पांडे, अनुपम पोरवाल, बेचन गुप्ता, अशोक हरिनारायण, जयकुमार, संजय सिंह, राजवीर, अजय चौधरी, अरुण कुमार श्रवण, चौरसिया, नीरज, सीमा, गीता, बलराम, मिथुन कश्यप, मुकेश कुमार, राम बिहारी प्रजापति, भैरव आदि उपस्थित थे।