{"_id":"6577fb7b7ba154f53e0ae96e","slug":"transfer-of-sardar-ravindra-singh-saini-teacher-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-305607-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ढोल-दमाऊ और मस्कबीन बजाकर से शिक्षकों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ढोल-दमाऊ और मस्कबीन बजाकर से शिक्षकों को दी विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iराइंकाॅ. बड़ासी के शिक्षक सरदार रविन्द्र सिंह के स्थानांतरण से हर कोई हुआ भावुकI
धारा प्रवाह में गढ़वाली बोलने वाले राजकीय इंटर काॅलेज बड़ासी के शिक्षक सरदार रविन्द्र सिंह सैनी के स्थानांतरण होने पर शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें ढोल-दमाऊ और मस्कबीन बजाकर विदाई दी। विदाई समारोह में हर कोई भावुक हो उठा और बच्चों की आंखें भर आईं।
डोईवाला के जीवनवाला ग्राम पंचायत के फतेहपुर गांव के मूल निवासी शिक्षक सरदार रविन्द्र सिंह सैनी ने रायपुर के बडासी इंटर कॉलेज में 18 साल तक अपनी सेवाएं दी। सिख होते हुए भी गढ़व़ाली भाषा में उनकी बेहद मजबूत पकड़ थी। रविन्द्र सैनी कठोर अनुशासन, मृदुभाषी और बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले शिक्षक हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना रायपुर में स्थानांतरण होने पर स्थानीय लोगों और स्कूल के शिक्षकों ने उनको ससम्मान विदाई दी। रविन्द्र सैनी पीटीआई हैं और इंटर में भूगोल विषय को पढ़ाते हैं। विदाई समारोह में प्रधानाचार्य परमानंद सकलानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, प्रधान नितिन रावत, महेंद्र पंवार, राम सिंह, श्याम सिंह मनवाल, मंजेश पंवार, इंदु पंवार, सुशीला देवी, हंसदेई, शकुंतला, शारदा, संदीपा, विमला आदि शामिल रहे।